कसौली कांग्रेस की बैठक शुरू, नगर निगम व विस चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
सोलन : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों, चुनाव रणनीति और समन्वय समिति की बैठक कसौली के रमाडा होटल में शुरू हो गई है। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजीव शुक्ला कर रहे है। पहले सत्र में राजनीतिक मामलों, चुनाव रणनीति समिति की बैठक चल रही है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विप्लव ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, रामलाल ठाकुर, पवन काजल, जीएस बाली, डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल, राजिंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रजनीश खिमटा, गोकुल बुटेल आदि कई बड़े नेता मौजूद है। दूसरे सत्र में समन्वय समिति की बैठक होगी, जिसमें कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे।