Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
कश्मीरी युवक ने व्हाट्सएप डीपी में लगाया पाक झंडा,मामला दर्ज | Third Eye Today
Third Eye Today News

कश्मीरी युवक ने व्हाट्सएप डीपी में लगाया पाक झंडा,मामला दर्ज

Spread the love

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच शिमला से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गतिविधि के मामले सामने आए हैं। इनमें पाकिस्तान के झंडे और राष्ट्रविरोधी सामग्री को प्रोफाइल फोटो और फेसबुक पोस्ट में शामिल किया गया है। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामला शिमला शहर के सदर थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक ने अपने व्हाट्सएप की डीपी में पाकिस्तान का झंडा लगाया। आरोपी की पहचान आदिल मगरे के रूप में हुई है जो मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले का रहने वाला है और वर्ष 2016 से शिमला में एक गैस एजेंसी में काम कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल हरकत में आते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 197(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेने की कार्रवाई जारी है।

बता दें कि पिछले कल शिमला जिले के सुन्नी थाना क्षेत्र में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक युवक द्वारा फेसबुक पर कथित राष्ट्रविरोधी सामग्री साझा किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिकायतकर्ता टेक चंद ठाकुर और अन्य स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इरशाद पुत्र इलियास, निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा की। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

 

पुलिस ने इस मामले में भी सुन्नी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 197 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी युवक का मोबाइल फोन जब्त कर साइबर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में भी जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138