Third Eye Today News

कला संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान देने पर CM ने खुशबू भारद्वाज को किया सम्मानित

Spread the love

कला संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान देने पर CM ने कुल्लू की पंडित खुशबू भारद्वाज को सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने ख़ुशबू को सम्मानित कर खूब तारीफ की। इस अवसर पर शिमला राजीव भवन में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू थे। कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अल्लाबारू व प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस निगम भंडारी समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता थे,तथा उनके संगीत को सुनकर सम्पूर्ण सभागार मंत्रमुग्ध हो गया।होनहार बिरवान के होत चिकने पात यह बात ख़ुशबू के ऊपर स्टिक बैठती है। छोटी उम्र से ही ख़ुशबू को संगीत का शौक़ था। यदि कही कोई भी कार्यक्रम होता है तो ख़ुशबू की भागीदारी सबसे पहले रहती है। ख़ुशबू गर्व से कहती है कि जो अपने पारम्परिक संगीत में लय रस और संस्कार है उसका कोई मुक़ाबला नही। ख़ुशबू ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति से प्यार करना चाहिए इसे सर्वो परी बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। ख़ुशबू ने देश ही नही अपितु बाहरी प्रदेशों में भी अपनी संस्कृति को बिखेरा है।

आपको बता दे कि हाल ही में ख़ुशबू संगीत में गोल्ड मेडल जीत कर देश नहीं अपितु कुल्लू का नाम रोशन कर चुकी है। हाल ही में खुशबू अंतर्राष्ट्रीय कार्निवल मनाली में निर्णायक मंडल की भूमिका निभा चुकी है। खुशबू बहुत से नामी पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है जिसमें नेशनल अवार्ड, सीएम अवार्ड जैसे बहुत से पुरस्कार प्राप्त किए है।

खुशबू एनसीसी में भी बतौर सीनियर अंडर ऑफिसर की भूमिका भी निभा चुकी है। ख़ुशबू की माता का नाम रविंद्रा पिता खेम राज व बड़ा भाई साहिल है। ख़ुशबू मध्यवर्गी परिवार से संबंध रखती है। ख़ुशबू की माता रविन्द्रा भारद्वाज स्वयं संगीत प्रेमी है। ख़ुशबू ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक