Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत | Third Eye Today
State

करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत

Spread the love

सरकाघाट में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान प्रवीण कुमार(22) गांव जाजर डाकघर देव ब्राडता के तौर पर हुई है। वह सरकाघट में एक अन्य साथी के साथ क्वाटर लेकर रह रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने सुबह बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए रॉड लगाई। थोड़ी देर के बाद अचानक उसने पानी की बाल्टी में हाथ डाल दिया और उसे बिजली के करंट का जोरदार झटका लगा। जिसके बाद वह फर्श पर गिर गया। उसके गिरने की आवाज सुन कर उसका साथी दौड़ कर बाथरूम में आया और बिजली की रॉड को निकालकर युवक को देखा तो वह बेहोश पड़ा था। साथी युवक ने अपने मालिक को घटना की सूचना दी और वह भी तत्काल उनके क्वार्टर पहुंचा और देखा कि प्रवीण कुमार की मौत हो चुकी थी। उसके बाद उसने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया और नागरिक अस्पताल सरकाघाट में पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों के हवाले कर दिया।

Anju

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138