कपिल सिब्बल ने कांग्रेस को छोड़ समाजवादी पार्टी में जाने का फैसला
आज कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ जाने का फैसला लिया है। सिब्बल ने सपा के टिकट पर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संवाददाताओं को बताया कि सिब्बल ने पार्टी के समर्थन से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान उनके साथ सपा अध्यक्ष के साथ साथ पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव तथा अन्य वरिष्ठ सपा नेता मौजूद थे।


