एक-दो या 10-20 नहीं पूरे 350 महिलाओं से शादी का वादा किया,ऐठें 20 करोड़ रुपये

Spread the love

मुस्लिम महिला ने हिंदू पुरुष से शादी करने से पहले हिंदू धर्म में परिवर्तन नहीं किया, विवाह मान्य नहीं, हालांकि युगल लिव-इन-रिलेशन में रहने ...

संजय सिंह ने 350 महिलाओं से शादी का वादा कर ऐठें 20 करोड़ रुपये ।  सोशल मीडिया पर उनके साथ महीनों तक चैटिंग की।  खुद को कभी बड़ा बिजनेसमेन तो कभी मल्टीनेशनल कंपनी  में बड़ा अफसर बताया।  कई महिलाओं को तो अपने बिजनेस में पार्टनर बनाने का झांसा तक दिया।  यह काम किसी गिरोह ने नहीं अकेले संजय सिंह ने अंजाम दिया। संजय के निशाने पर ज्यादातर तलाक शुदा और ज्यादा उम्र में दूल्हा तलाश रहीं महिलाएं होती थीं।  हालांकि पकड़े गए युवक का संजय सिंह असली नाम नहीं है।  वो तो महिलाओं को झांसे में लेने के लिए यह नाम रख लिया था।  वैसे आरोपी का असली नाम गुलमजे हैं, जो अफ्रीकाका रहने वाला है और भारत में महिलाओं के बालों का कारोबार करने आया था। 

संजय सिंह उर्फ गुलमजे ने भारत आने पर देखा कि यहां मेट्रीमोनियल साइट पर काफी लड़कियां और महिलाएं हैं।  इसी का फायदा उठाकर गुलमजे ने भी संजय सिंह के नाम से अपना एक अकाउंट बना लिया।  इसके बाद वो तलाक शुदा  और शादी के लिए दूल्हा तलाशने वालीं ज्यादा उम्र की महिलाओं से संपर्क करने लगा।  खुद को बिजनेसमेन और प्राइवेट कंपनी में बड़ा अफसर बताने लगा। इस बहाने वो उन महिलाओं के साथ सोशल मीडिया पर चैटिंग भी करने लगा।

झांसे में लेकर बड़े-बड़े सपना दिखाए। फिर जब उसे लगता कि शिकार फंस चुका है तो शादी के वादे करता। बिजनेस में पार्टनर बनाने का लालच देता।  इसी दौरान कभी कस्टम ड्यूटी तो कभी गिफ्ट, कैश, ज्वेलरी, इलाज से लेकर अलग-अलग वजह बताकर रुपये लेने लगा। 

संजय सिंह उर्फ गुलमजे ने असम राइफल्स की एक सिपाही को भी अपना शिकार बना लिया। सिपाही ने साइट पर शादी के लिए अपनी डिटेल साझा की थी। गुलमजे ने सिपाही से संपर्क किया। उसके साथ बातचीत की। इसी दौरान कभी गिफ्ट तो कभी कस्टम डयूटी और दूसरे बहाने बनाकर लाखों रुपये ले लिए।फिर एक दिन जब सिपाही को शक हुआ तो उसने नोएडा पुलिस से संपर्क किया।  पुलिस ने खासी जांच-पड़ताल के बाद गुलमजे को दिल्ली के बसंत कुंज से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारों की मानें तो गुलमजे ने अलग-अलग मेट्रीमोनियल साइट पर अपने अकाउंट बना रखे थे। गुलमजे ने पुलिस को बताया है कि वो अब तक करीब 350 महिलाओं को शादी के नाम पर चूना लगा चुका है। महिलाओं संग फ्रॉड करके उनसे 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम वसूली है। इस रकम को वो अफ्रीका में अपनी बीवी के बैंक खाते में ट्रांसफर करता रहा है। जहां उसका एक आलीशान मकान भी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक