ऊना में एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉज़िटिव
जिला ऊना से आज भी बुरी खबर आई हैं। ऊना के पालकवाह क्वारंटाइन सेण्टर में रखे 33 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना संक्रमित को ऊना के हरोली अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुकाबिक व्यक्ति चंडीगढ़ का रहने वाला हैं और 12 मई को ऊना पंहुचा था। बताया जा रहा है की उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी आया था। प्रशासन दूसरे व्यक्ति को भी ट्रेस कर रहा हैं। ऊना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमन ने मामले की पुष्टि की हैं। इसके साथ ही ऊना में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18 हो गई हैं तथा एक्टिव मामलों को संख्या 2 हो गए है। प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 75 हो गयी है।





