Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
इन संभावित फैसलों पर रहेगी नजर; हिमाचल में आज मंत्रिमंडल की बैठक | Third Eye Today
State

इन संभावित फैसलों पर रहेगी नजर; हिमाचल में आज मंत्रिमंडल की बैठक

Spread the love

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज दोपहर तीन बजे राज्य सचिवालय में होगी. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे. बैठक में कई अहम फैसले पर मुहर लग सकती है.हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज दोपहर तीन बजे राज्य सचिवालय में होगी. इस बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) करेंगे. बैठक राज्य सचिवालय स्थित शिखर सम्मेलन हॉल में होनी है. बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा होगी. सभी की नजरें आज होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक पर टिकी हुई हैं. बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से की गई बजट घोषणाओं पर कई अहम फैसले होने हैं.

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की इस बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों के मानदेय बढ़ाने पर भी चर्चा होनी है. राज्य मंत्रिमंडल (Himachal Cabinet Meeting) की इस बैठक में 31 सरकारी स्कूलों का दर्जा बहाल करने को लेकर चर्चा होगी. बीते दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने 1 अप्रैल 2022 के बाद हुए 70 और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को विद्यार्थियों की संख्या कम होने के चलते दर्जा घटा दिया गया था. इसके बाद सरकार ने इस फैसले को बदला और दाखिले के बाद जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या ज्यादा हो गई थी, उनका दर्जा एक बार फिर बहाल किया गया. इस बहाल किए गए दर्जे पर भी आज मंत्रिमंडल की बैठक पर मोहर लगाई जा सकती है.

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सरकार ने 700 से ज्यादा संस्थानों को डिनोटिफाई (Institutions Denotified in Himachal) कर दिया था. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तर्क दिया था कि पूर्व भाजपा सरकार के राजनीतिक फैसलों के चलते इन संस्थानों से सरकार पर पांच हजार करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा था. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में अन्य विभागों की के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के. साथ ही विभागों में खाली पड़े पदों को भी भरे जाने पर फैसला होगा.

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक दोपहर तीन बजे शुरू होने के बाद शाम करीब छह बजे तक चलने की संभावना है. इस बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान (Parliamentary Affairs Minister Harshwardhan Chauhan) बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देंगे. तब तक पूरे प्रदेश की निगाहें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की इस बैठक में होने वाले महत्वपूर्ण फैसले पर टिकी रहेगी. मंत्रिमंडल के फैसलों की ब्रीफिंग शाम छह बजे के बाद संभावित है.

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138