आशा पठानिया चुनी गई माँ शूलिनी प्रसादम सेवा समिति की प्रधान

Spread the love

 माँ शूलिनी प्रसादम सेवा समिति सोलन की आम बैठक स्थानीय हिमानी होटल में सम्पन्न हुई, जिसमें  आशा पठानिया को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। बैठक में डाॅ बीसी सुम्मन को उपप्रधान, आरपी राणा को महासचिव,  मीना सिंगल को सहसचिव व  संतोष भल्ला को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी राजेश ठाकुर की देखरेख में सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से हुआ। इससे पूर्व समिति के निवर्तमान प्रधान अरूण त्रेहन ने निवर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर चुनाव का मार्ग प्रशस्त किया। आम सभा की बैठक में निवर्तमान महासचिव अशोक ग्रोवर ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की विस्तृत रिपोर्ट सदस्यों के सामने रखी जबकि निवर्तमान कोषाध्यक्ष शिव चावला ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। उल्लेखनीय है कि माँ शूलिनी प्रसादम सेवा समिति द्वारा सांय के समय रोजाना 7 बजे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को निशुल्क भोजन (प्रसाद) का वितरण किया जाता है। आम सभा में प्रो आरके पठानिया, ओपी बंसल, डाॅ बीएन शर्मा, सतीश बंसल, मनीष तोमर, कमला बंसल, राज मरजारा, एसडी रत्न, अश्विनी सिंगला, बलवंत सिंह, शालिनी कपूर,विनय शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। अंत में नव निर्वाचित प्रधान आशा पठानिया ने सभी सदस्यों का आभार जताया। पठानिया ने कहा कि सेवा के इस प्रकल्प को सभी के सहयोग से और विस्तार किया जाएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक