अर्की के पलानिया पेट्रोल पंप पर कुछ अज्ञात लुटेरों ने पेट्रोल पंप के मालिक के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया ओर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार अर्की के पलानिया में पेट्रोल पंप के मालिक मनसाराम ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि कुछ अज्ञात लुटेरों ने उन्हे रास्ते में धक्का मारकर करीब पांच लाख की रकम लुटी ओर फरार हो गए है। शिकायतकर्ता के अनुसार उनके बैग में कुल नगदी 4 लाख 43 हजार 990 रूपय थी।
रोजना की तरह बैंक में जमा करवाने के लिए बैग में रखी राशी को अज्ञात लुटेरों ने लुट लिया है। हालांकि इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी हडकंप मंचा हुआ है। लोगों के माने तो प्रदेश में लुटेरों का गिरोह सक्रिय भूमिका निभा रहा है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।