Third Eye Today News

अमेरिका में ASPA अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में #बिलासपुर के डॉ. नित्तम चंदेल ने भारतीय प्रशासन में एआई पर किया शोधपत्र प्रस्तुत

Spread the love

   #बिलासपुर के सेवानिवृत्त सीनियर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नित्तम चंदेल ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित अमेरिकन सोसाइटी फॉर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (ASPA) के वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारतीय प्रशासन में एआई पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया।डॉ. चंदेल ने बताया कि डिजिटल इंडिया मिशन के तहत भारत सरकार एआई आधारित नवाचार को बढ़ावा दे रही है। ₹10,300 करोड़ के इंडिया एआई मिशन के माध्यम से देश में एआई अवसंरचना और भारतीय भाषाओं पर आधारित एआई मॉडल विकसित किए जा रहे हैं।एआई विकास में भारत अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है। एआई का उपयोग स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, स्मार्ट सिटी, शहरी प्रबंधन और वित्तीय प्रशासन जैसे क्षेत्रों में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने में हो रहा है।डॉ. चंदेल ने कहा कि एआई वर्ष 2035 तक भारत की जीडीपी में लगभग 950 अरब डॉलर का योगदान दे सकता है, जो “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को हासिल करने में सहायक होगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक