Third Eye Today News

अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में मोबाइल फोन होगा प्रतिबंधित, सीएम सुक्खू ने किया एलान

Spread the love

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को समग्र शिक्षा के एलईपी 2.0 की लाॅन्चिंग और नव निर्मित विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन किया। इस दाैरान मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों के साथ संवाद कर उनकी सीखने की प्रक्रियाओं और अनुभवों को भी समझा। इस विशेष कार्यक्रम में नई तकनीकी पहलों और अत्याधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ किया। इस माैके पर सीएम सुक्खू ने एलान किया कि अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में मोबाइल फोन को प्रतिबंधित किया जाएगा। साथ ही प्राइमरी स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू होंगी।कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिक्षा सचिव राकेश कंवर, समग्र शिक्षा और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि इन पहलों से समग्र शिक्षा की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आधुनिक बनेगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक