Third Eye Today News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर साईं संजीवनी इंस्टीट्यू में सेवा और प्रेरणा का अनोखा आयोजन

Spread the love


सोलन। साईं संजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल, सोलन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, शक्ति और योगदान को सम्मान देना तथा नई पीढ़ी को प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का स्वरूप अत्यंत अनोखा और सेवा भाव से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर संस्थान द्वारा नारायण सेवा का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत श्रमिकों और मजदूर वर्ग के लोगों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया। साथ ही संस्थान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सफाई करके समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने झांसी की रानी और कल्पना चावला जैसी महान महिलाओं के साहस, परिश्रम और उपलब्धियों को याद करते हुए बताया कि किस प्रकार महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है और समाज को नई दिशा प्रदान की है।

इस साईं संजीवनी के चेयरमैन डॉ. संजय अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सविता अग्रवाल तथा कॉलेज की प्रिंसिपल दिव्या वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुरेश गर्गया,  विद्या सागर और  संदीप ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा पूरे कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों के लिए भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी सुचारु प्रबंध किया गया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. सविता अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने कहा,
“आज की महिला केवल परिवार की शक्ति नहीं बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है। यदि महिलाएं अपनी शिक्षा, आत्मविश्वास और क्षमता का सही दिशा में उपयोग करें, तो वे हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकती हैं।”
उन्होंने आगे कहा,
“हर छात्र और छात्रा का यह कर्तव्य है कि वे महिलाओं का सम्मान करें और समाज में समानता, सहयोग और सकारात्मक सोच को बढ़ावा दें। महिला शक्ति का सदुपयोग ही एक सशक्त और प्रगतिशील समाज का निर्माण कर सकता है।”
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेवा, स्वच्छता तथा महिला सशक्तिकरण का संदेश समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक