हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति और ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन द्वारा नशा विरोधी कार्यशाला आयोजित
सोलन में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति और ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन द्वारा Union के संयुक्त तत्वावधान में नशा विरोधी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल विद्यार्थियों को समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें संगठित होकर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बताया कि सामूहिक प्रयास, जागरूकता और सकारात्मक सोच के माध्यम से नशे की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
इस अवसर पर डॉ. राजीव अग्रवाल, एडवोकेट कविता एवं उर्मिल ठाकुर ने नशीले पदार्थों के सेवन के कारणों और उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के भविष्य को अंधकारमय बना देता है और परिवार व समाज दोनों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

कार्यक्रम के दौरान हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा तैयार वेब सीरीज “The White Truth” का पहला भाग भी प्रदर्शित किया गया। इस प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों को वास्तविक घटनाओं के जरिए समझाया गया, जिससे उनमें जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।
कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
![]()
