Third Eye Today News

IPS संजीव गांधी का फिर तबादला, IAS अभिषेक वर्मा को मिल्कफेड के MD का अतिरिक्त कार्यभार

Spread the love

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों पर राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी अधिसूचना के मुताबिक ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

आदेशों के अनुसार 2018 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक वर्मा, जो इस समय निदेशक, भूमि अभिलेख, हिमाचल प्रदेश, शिमला के पद पर तैनात हैं, उन्हें मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक (MD) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यानी वे अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ मिल्कफेड की कमान भी संभालेंगे।

वहीं 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार गांधी, जिन्हें पहले मिल्कफेड का एमडी नियुक्त किया गया था, अब उन्हें आगे की तैनाती के लिए कार्मिक विभाग (पूल), हिमाचल प्रदेश सचिवालय, शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने यह बदलाव तत्काल प्रभाव से किया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों संजीव कुमार गांधी को डीआईजी पद पर पदोन्नत किया गया था। पदोन्नति के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें एसएसपी शिमला के पद से हटाकर कार्मिक विभाग में भेजा था। इसके बाद ही उन्हें मिल्कफेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था। बतौर एसएसपी शिमला उनका कार्यकाल काफी चर्चित रहा था और उन्होंने कई अहम मामलों में कार्रवाई कर सुर्खियां बटोरी थीं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक