Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
IPS इल्मा अफरोज की अनुपस्थिति में SP बद्दी होंगे विनोद कुमार धीमान | Third Eye Today
Third Eye Today News

IPS इल्मा अफरोज की अनुपस्थिति में SP बद्दी होंगे विनोद कुमार धीमान

Spread the love

हिमाचल सरकार ने तेजतर्रार वरिष्ठ हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (HPS) अधिकारी विनोद कुमार धीमान को बद्दी पुलिस का कार्यभार सौंपा है। 2007 बैच के अधिकारी विनोद कुमार धीमान मौजूदा में आठवीं बटालियन होमगार्ड चंबा में बतौर कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

एचपीएस विनोद धीमान का आईपीएस में इंडक्शन भी जल्द  हो सकता है। सरकार ने आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज के अवकाश के दौरान धीमान को पुलिस अधीक्षक बद्दी का दायित्व सौंपा है।

यह तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।आदेश के अनुसार, एसपी इल्मा अफरोज के अवकाश से लौटने और कार्यभार संभालने तक विनोद कुमार धीमान एसपी बद्दी के पद पर तैनात रहेंगे।

इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी किए हैं। जानकारी मुताबिक धीमान वीरवार को कार्यभार संभालेंगे।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138