HPS पदम ठाकुर का सेवा विस्तार रद्द, दिवंगत वीरभद्र सिंह के रह चुके है सुरक्षा अधिकारी
प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह के पुलिस सुरक्षा अधिकारी रहे पदम् सिंह का सेवा विस्तार रद्द कर दिया है। मुख्य सचिव आरडी धीमान ने सोमवार को इस सम्बंध में आदेश जारी किए हैं। दरअसल, पदम दास ठाकुर 31 अगस्त, 2022 को डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। लेकिन पूर्व जयराम सरकार द्वारा इन्हें डीएसपी लीव रिजर्व टीटीआर शिमला में छह महीने के लिए सेवा विस्तार दिया गया। उन्हें 01 सितंबर 2022 को सेवा विस्तार दिया गया। 31 मार्च 2023 तक इनका कार्यकाल रहना था।



