Breaking: कांगड़ा और ऊना में लगा कर्फ़्यू

Spread the love

ऐसे करे कोरोना वायरस से बचाव, जरूर देखें वीडियो

 Breaking: कांगड़ा और ऊना में लगा कर्फ़्यू

Breaking: कांगड़ा और ऊना में लगा कर्फ़्यू

कांगड़ा में पॉजिटिव मामलों के साथ एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्ती बरतते हुये कड़ा फ़ैसला लिया है। कांगड़ा जिला प्रशासन ने जिला कांगड़ा में कर्फ्यू लगाया है। वहीं, ऊना जिला में कर्फ्यू लगा दिया है। कांगड़ा के डीसी राकेश प्रजापति ने कर्फ्यू लगाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जल्द आदेश जारी होंगे।

वहीं, लॉकडाउन के बावजूद ऊना के लोगों द्वारा सहयोग न करने के चलते डीसी ऊना संदीप कुमार ने जिला में कर्फ्यू लगा दिया है। आगामी आदेशों तक स्वास्थ्य संबंधी, पेट्रोल पंप और कुकिंग गैस की दुकानें ही खुली रहेंगी जबकि करियाना, दूध, ब्रेड, सब्जियां और फल की दुकानें सुबह 7 से 10 बजे तक और शाम को 6 से 8 बजे तक ही खुलेंगी। इसके अलावा प्रशासन ने सड़कों पर दोपहिया और चौपहिया वाहन निकालने पर भी प्रतिबंध लगाया है।प्रशासन ने आदेशों को सख्ती से लागू करवाने के लिए जिला में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है। वहीं, प्रशासन के पास ऐसी भी सूचना मिली है कि कांगड़ा में कोरोना वायरस के पॉजिटिव जिस तिब्बती शख्स की मौत हुई है उसने ऊना जिला के एक रेस्टोरेंट में खाना खाया था।

जिस पर प्रशासन आगामी कार्रवाई अमल में ला रहा है।पुलिस ने 18 मार्च को एचआरटीसी वोल्वो हिमसुता में दिल्ली से धर्मशाला पहुंचे लोगों को तुरंत जानकारी देने को कहा है। यह बस शाम सवा छह बजे दिल्ली से चली और 19 मार्च सुबह 6 बजे धर्मशाला पहुंची। यह बस मैक्लोडगंज तक जाती है। इस बस में सफर करने वाले 104 और 1077 पर जानकारी दे सकते हैं। एसएसपी विमुक्त रंजन ने लोगों से जानकारी देने को कहा है। बताया जा रहा है कि इस बस में कोरोना संक्रमित मरीज ने सफर किया है।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *