42 किलो चरस तस्करी मामले में मुख्य सरगना व पंचायत प्रधान का पति गिरफ्तार
पुलिस ने 42 किलो 50 ग्राम चरस के मामले में मुख्य सरगना को सलाखों के पीछे पंहुचा दिया है। जिसके बाद इस अवैध धंधे में लगे माफियाओं में हड़कंप मचा है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने तस्करी में अब 47 वर्षीय मदन लाल निवासी घरटसेरी अनाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति ने ही बोलेरो में चरस लाई थी, 10 जून की रात को टाटा-407 गाड़ी के चालक लीलाधर के साथ मिकलकर वाहन के निचले हिस्से में बनाए गए चैंबर में पैक की थी। उसके बाद लीलाधर इस चरस को लेकर जा रहा था और पुलिस ने फागू पुल के पास उसे गिरफ्तार कर लिया था।
ऐसे हुई थी बरामदगी
इसके बाद मुख्य सरगना मदन लाल जंगलों में छुप गया था और पुलिस ने अब उसे मुख्य सप्लायर के रूप में एनडीपीएस की धारा 29 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मदन लाल की पत्नी बंजार उपमंडल के श्रीकोट पंचायत की प्रधान भी है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मदन लाल को मुख्य सप्लायर के रूप में गिरफ्तार कर लिया है, छानबीन जारी है। उन्होंने बताया कि टाटा-407 के मालिक ठाकुर दास निवासी बल्ह ( मंडी) को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जिसने अपनी गाड़ी को मॉडिफाय कर चरस सप्लाई के लिए चैंबर बनाया था। उसे भी एनडीपीएस की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य सप्लायर ट्रांसपोर्टर और डीलर गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि अभी जांच जारी है। ऐसे में इस मामले में और भी कई जांच के दायरे में हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत एक करोड़ से अधिक होने की आशंका भी जाहिर की गई थी। डीएसपी बिन्नी मिन्हास चरस तस्करो की रीढ़ तोड़ने में कामयाब हो रहे है।


