नही रहे सुबाथू के चाचा “देविंदर गुप्ता”
चाचा नेहरू को अपना आदर्श मानने वाले सुबाथू के देविंदर गुप्ता का शुक्रवार को निधन हो गया। स्वर्गीय देविंदर गुप्ता ने सुबाथू में चाचा नेहरू की तरह बच्चों को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया है। स्वतंत्रता दिवस हो या गणतंत्र दिवस का मंच स्वर्गीय देविंदर गुप्ता हमेशा चाचा नेहरू के लिबाज़ में बच्चों को देश को आज़ाद करवाने वाले स्वतंत्रता सैलानियों का इतिहास जरूर सुनाते थे। समाज सेवी होने के साथ साथ चाचा देविंदर गुप्ता कांग्रेस के सच्चे सिपाही भी रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में उन्होंने सुबाथू को स्वास्थ्य केंद्र, बॉय स्कूल का पुनः निर्माण सहित अनेक विकास कार्यो में अहम भूमिका निभाई है। लेकिन बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ रहने के कारण उनका उपचार चंडीगढ़ में चल रहा था। शुक्रवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।चाचा देविंदर गुप्ता के निधन से पूरे सुबाथू में शोक की लहर है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रमेश चौहान, प्रदेश महासचिव विनोद सुल्तान पूरी, पुष्प अग्रवाल, सुनील थापा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय देवेन्द्र गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुबाथू के लिए गए कार्यो में चाचा देविंदर गुप्ता को हमेशा याद किया जाएगा।

