पंजाब में लश्कर आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद हिमाचल की सीमा में बढ़ाई गई चौकसी
पंजाब में लश्कर के दो आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब से सटे हिमाचल के बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। कांगड़ा और चंबा) की सीमा पर पुलिस की अतिरिक्त पहरा लगा दिया गया है। बता दे पंजाब पुलिस ने पठानकोट से लश्कर के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 10 हैंड ग्रेनेड, एक एके-47 राइफल, दो मैगजीन्स और 60 कारतूस बरामद किए गए हैं। दो आतंकियों से प्रारंभिक पूछताछ में बड़े खुलासे हुए हैं। पाकिस्तान अब कश्मीर में आतंकियों तक हथियार पहुंचाने के लिए पंजाब को जरिया बनाने की कोशिश कर रहा है। वह तस्करी से पंजाब हथियार भेज रहा है और वहां से इन्हें कश्मीर ले जाने की कोशिश हाे रही है। वीरवार को पठानकोट में पकड़ गए आतंकी अमृतसर से कश्मीर के अनंतनाग हथियार और ग्रेनेड ले जा रहे थे। वहां वे बड़ी आतंकी हमला करने की फिराक में थे। गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान आमिर हुसैन वानी (26 साल) और वसीम हसन वानी (27 साल) के रूप में हुई है। दोनों कश्मीर के शोपियां जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ये दोनों पंजाब से कश्मीर घाटी में स्वचालित हथियारों और हथगोले के परिवहन में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। पुलिस ने इन्हें अमृतसर-जम्मू हाइवे पर एक नाके पर जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

