क्रिकेट के शौकीनों ने उड़ाई अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम मे कर्फ़्यू की धज्जियां

सोलन: सुबाथु चौकी के अंतर्गत पड़ने वाले कुन गाँव मे बने अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम मे सरेआम कर्फ़्यू की धज्जियां उडी । करीब 15 के करीब लड़कों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाया । पुलिस ने भी धारा 188 के अंतर्गत मुक़द्दमा दर्ज कर लिया है ।
ऐसे बचे कोरोना वायरस से, देखें वीडियो
मामला दरअसल कुछ युवकों द्वारा वहाँ पर क्रिकेट खेलने को लेकर है । जो कि कर्फ़्यू के दौरान वहां पर खेलने पहुंचे थे । जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो वो मौके पर रवाना हो गए । पुलिस पार्टी को आता देख वो वहां से अपनी गाड़ियां छोड़ जंगल की भाग गए । लेकिन उनकी गाड़ियां वहीं रह गई । पुलिस ने गाड़ियों के नंबर नोट कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।
सुबाथु चौकी एएसआई रत्न सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया वो शिकायत मिलने पर मौके पर गए थे । लेकिन इससे पहले वो उनको पकड़ते वो वहां से अपनी गाड़ियां छोड़ फरार हो गए । पुलिस ने गाड़ियों के नंबर नोट कर मामले की जांच शुरू कर दी है । फिलहाल मामले की तफतीश जारी है । लेकिन शुरुआती जांच मे पाया जा रहा है कि युवक नजदीक के ही रहने वाले है ।गौरतलब है कि कर्फ़्यू मे किसी को भी जरूरी काम के अलावा घर से बाहर आने की अनुमति नहीं है ताकि कोरोना का संकर्मण ना हो सके ।

