शहीद करनैल सिंह पंचतत्व में विलीन, नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई

बिलासपुर: कश्मीर में शहीद हुए हिमाचली लाल करनैल सिंह(22) का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम विदाई दी गई।
शुक्रवार सुबह शहीद का पार्थिव शरीर उनके गाँव पहुँच तो वहां चीख-पुकार मच गई। शहीद के माता-पिता, बहनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों वहां मौजूद रहे और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है 22 वर्षीय करनैल सिंह कश्मीर घाटी में देश रक्षा के दौरान गलेशियर की चपेट में आ गए थे। वह 2018 में 19-डोगरा रेजीमेंट में भर्ती हुआ थे।


