Third Eye Today News

कंडाघाट में टैक्सी से 36.97 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Spread the love

कंडाघाट क्षेत्र में जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर एक किराये की टैक्सी को जांच के लिए रोका। 28 नवंबर 2026 को की गई तलाशी के दौरान टैक्सी में सवार दो युवकों के कब्जे से कुल 36.97 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान हरि सिंह (30), निवासी गांव शानी, डाकघर तांदी, तहसील आनी, जिला कुल्लू, और संजय उर्फ बाबू (24), निवासी PWD कॉलोनी के समीप, पाट बंगला, रामपुर बुशहर, जिला शिमला, के रूप में हुई है। दोनों को मौके पर गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में पुलिस थाना कंडाघाट में FIR संख्या 91/2026, दिनांक 28 नवंबर 2026, ND&PS Act की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक