Third Eye Today News

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की बैठक की अध्यक्षता

Spread the love

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की बैठक की अध्यक्षता की
जीएडी को दिए पूर्ण सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने आयोग के कार्य संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा निर्देश दिए कि प्रदेश की जनसांख्यिकी एवं भौगोलिक परिस्थितियों सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए सर्वप्रथम मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की जाए।
मुख्यमंत्री ने आयोग को इस विषय पर आम जनता एवं जिला प्रशासन से सुझाव प्राप्त करने के निर्देश भी दिए।
श्री सुक्खू ने सामान्य प्रशासन विभाग को आयोग के सुचारू कार्य संचालन के लिए पूर्ण सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी, सदस्य विशाल पंवर एवं राजेश शर्मा, विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग हरबंस सिंह ब्रसकोन तथा निदेशक भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त तोरुल एस. रवीश उपस्थित थी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक