विद्यार्थियों को “बाल – विवाह मुक्त भारत” के बारे में दी महत्वपूर्ण जानकारी।
कंडाघाट – दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में एडवोकेट पूनम शर्मा द्वारा बाल विवाह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यालय उपमण्डल विधिक सेवा समिति, सोलन जिला विधि सेवा प्राधिकरण द्वारा “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के 100 दिवसीय जागरूकता मॉड्यूल के अंतर्गत जारी निर्देशों के अनुपालन में और 27 नवंबर, 2026 को बाल विवाह, कम उम्र में विवाह और जबरन विवाह उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट स्थित दयानंद आदर्श विद्यालय में 27 नवंबर, 2026 को एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

