Third Eye Today News

सोलन पुलिस को मिली सफलता, कार सवार दो युवकों से 26.89 ग्राम चिट्टा जब्त

Spread the love

दिनांक 15-11-2026 को पुलिस थाना सदर सोलन के अंतर्गत जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गाँव क्थोग स्थित एक किराये के मकान में दबिश दी गई। इस दौरान किराये के कमरे में रह रहे दो युवकों, जिनकी पहचान निशु उर्फ रावण पुत्र श्री संजय कुमार, निवासी गाँव व डाकखाना सलोगड़ा, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 30 वर्ष तथा विक्रम कुमार पुत्र श्री रूप सिंह, निवासी गाँव जोखड़ी, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई, के कब्जे से कुल 4.78 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को मौके पर नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया तथा इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले के आगामी अन्वेषण के दौरान दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के उपरांत BNSS के प्रावधानों के तहत धारा 35(3) के अंतर्गत नोटिस जारी कर उन्हें पाबंद किया गया। दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक