Third Eye Today News

नगर निगम सोलन के आयुक्त ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट सलोगड़ा का किया निरीक्षण*

Spread the love

आज नगर निगम सोलन के आयुक्त ने सलोगड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का संबंधित सहायक अभियंता (AE), कनिष्ठ अभियंता (JE) एवं अन्य कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्लांट में पड़े पुराने कचरे (Legacy Waste) के निस्तारण एवं उससे तैयार RDF (Refuse Derived Fuel) को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्लांट से हटाने तथा उसकी निकासी की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अब तक की गई कार्रवाई, शेष कार्य एवं निस्तारण की वर्तमान स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर आयुक्त ने प्लांट में कार्यरत कंपनी *M/s Suntan Life* के प्रतिनिधियों को भी निर्देश दिए कि Legacy Waste एवं RDF के निस्तारण तथा निकासी से संबंधित कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

 

आयुक्त ने प्लांट में चल रही अन्य गतिविधियों का भी निरीक्षण किया तथा कचरे के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्रबंधन, नियमित निगरानी, साफ-सफाई और पर्यावरणीय मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि Legacy Waste एवं RDF के निस्तारण कार्य की नियमित समीक्षा की जाए तथा कंपनी द्वारा निर्धारित समयसीमा के अनुसार कार्य की प्रगति सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्लांट की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने पर विशेष बल दिया।

आयुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने के लिए ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कार्यरत एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करना होगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक