Third Eye Today News

अखिल भारतीय किसान सभा का 36वाँ अखिल भारतीय सम्मेलन नलगोंडा में आज सम्पन्न

Spread the love

18 नवंबर 2026 — अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) का 36वाँ अखिल भारतीय सम्मेलन आज तेलंगाना के नलगोंडा में सम्पन्न होने जा रहा है। 15 नवंबर से शुरू हुए चार दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत लाखों किसानों के विशाल जुलूस के साथ हुई। इसके बाद देशभर के किसानों के सामने मौजूद चुनौतियों और संगठन के भविष्य के कार्यक्रमों पर गहन चर्चा हुई।
सम्मेलन में 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 1,300 प्रतिनिधियों ने भाग ले रहे है। प्रतिनिधियों ने पूरे देश में किसानों को प्रभावित करने वाली नीतियों पर विचार-विमर्श किया और भविष्य के कार्यों के लिए रणनीति तैयार की।


हिमाचल किसान सभा के जिला अध्यक्ष नीतिश ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा ने 2026 में अपने गठन के 90 वर्ष पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि किसान सभा ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सामंतवाद के विरुद्ध संघर्ष किया।
उन्होंने तेलंगाना के सशस्त्र किसान संघर्ष, तेभागा आंदोलन, पुन्नपरा-वायलर संघर्ष तथा पंजाब और हिमाचल के मुजारा आंदोलन जैसे ऐतिहासिक किसान आंदोलनों में एआईकेएस की भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि किसान सभा ने देशभर में किसानों के संघर्षों का नेतृत्व करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सम्मेलन के समापन दिवस पर उन्होनें आगे बताया कि 26 नवंबर 2026 को पूरे देश के सभी जिलों में किसान सभा किसानों की मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
इन प्रदर्शनों में प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को लेकर चिंता व्यक्त की जाएगी, जिनसे देश के बड़ी संख्या में किसान प्रभावित हो सकते हैं। किसान सभा प्रस्तावित बीज विधेयक का भी विरोध करेगी, जिसे उसने किसान विरोधी बताया है। साथ ही किसानों के लिए बनने वाली योजनाओं और कार्यक्रमों के बजट में कटौती को वापस लेने की मांग की जाएगी।
सम्मलेन में हिमाचल प्रदेश से 14 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और हिमाचल प्रदेश के किसानों के मुद्दों को भी उठाया। आज सम्मेलन के अंतिम सत्र में देश के पैमाने पर कमेटी का चयन भी होगा l

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक