Third Eye Today News

ग्राम पंचायत तुन्दल में जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा

Spread the love

आज ग्राम पंचायत तुन्दल में पहुंचकर पंचायत प्रधान रमेश कश्यप, उपप्रधान चैन सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान परवीन ठाकुर, पूर्व प्रधान  चित्रलेखा, पूर्व प्रधान इंद्रा शर्मा सहित समस्त सम्मानित जनप्रतिनिधियों, सरपंचों एवं स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा करने का अवसर मिला।

इस दौरान विशेष रूप से कंडाघाट-साधुपुल-चायल सड़क को चौड़ा करने एवं इसके सौंदर्यीकरण का विषय प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, पानीपत के सहयोग से स्थानीय लहसुन उत्पादकों को उनकी उपज का उचित एवं बेहतर मूल्य दिलाने के विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

क्षेत्र के विकास, स्थानीय समस्याओं के समाधान और किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए जनसंवाद एवं सार्थक प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

जनता के बीच, जनता के लिए!

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक