Third Eye Today News

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अनिल परिहार ने टीम सहित डॉ. राजेश कश्यप से की शिष्टाचार भेंट, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य विवेक डोभाल भी रहे मौजूद

Spread the love

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अनिल परिहार ने टीम सहित डॉ. राजेश कश्यप से की शिष्टाचार भेंट, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य विवेक डोभाल भी रहे मौजूद

सोलन। आज ममलीग क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री अनिल परिहार अपनी टीम के साथ भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप जी के सोलन स्थित कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉ. राजेश कश्यप जी से शिष्टाचार भेंट की तथा विभिन्न विषयों पर आपसी बातचीत एवं विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर सोलन के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य श्री विवेक डोभाल जी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई तथा संगठनात्मक विषयों पर भी विचार साझा किए गए।

डॉ. राजेश कश्यप जी ने अनिल परिहार जी एवं उनकी पूरी टीम का कार्यालय में पहुंचने और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक