Third Eye Today News

हिमाचल में बड़ा हादसा, खाई में गिरी आल्टो कार के उड़े परखच्चे 3 लोगों की मौ..त

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक आल्टो कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौ..त हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के रामपुर से गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर पशाड़ा कैंची के समीप का है। बताया जा रहा है कि  बारसान मोड़ के समीप एक ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई
इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। वहीं, खाई की गहराई के कारण बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार जैकोच्छा गांव निवासी कुमदास की बताई जा रही है। फिलहाल, अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक