Third Eye Today News

सोनिया गांधी के परिवार ने देश के लिए दी कुर्बानियां, उनके अनुभवों को किताब में लिखने से भाजपा को क्यों है परेशानी :विक्रमादित्य सिंह

Spread the love

कुनिहार, नवम्बर ( चंद्र प्रकाश नेगी): प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोनिया गांधी द्वारा लिखी गई जीवनी और उस पर हो रही राजनीतिक बयानबाजी को लेकर तीखा पलटवार किया है। कुनिहार में एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी जीवनी और विचार लिखने का स्वतंत्र अधिकार है, इसे राजनीतिक दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी का देश की राजनीति में एक लंबा और महत्वपूर्ण अनुभव रहा है। वह कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष रही हैं। उन्होंने कांग्रेस परिवार के बलिदान को याद करते हुए कहा कि “एक ही परिवार के दो प्रधानमंत्रियों (इंदिरा गांधी और राजीव गांधी) का देश के लिए शहीद होना और आतंकवादियों द्वारा दिन-दहाड़े मारा जाना—इससे दुखद घटना क्या हो सकती है?” उन्होंने कहा कि जिस परिवार ने देश के लिए इतनी बड़ी कुर्बानियां दी हैं, सोनिया गांधी ने अपने उन्हीं भावों और अनुभवों को अपनी किताब में साझा किया है, जिससे भाजपा को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने तंज कसते हुए मंत्री ने कहा कि जब भविष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता से बाहर होंगे और अपनी किताब लिखेंगे, तब भाजपा उसमें उछल-कूद करे, अभी इस पर राजनीति करने का कोई औचित्य नहीं है।

​विकास कार्यों और उपलब्धियों का दिया ब्यौरा

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार धरातल पर बेहतर काम कर रही है। उनके विभाग के तहत लगभग 10,000 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि दो दिन पूर्व ही देश के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदेश लोक निर्माण विभाग को सम्मानित किया गया है, जो सरकार की कार्यकुशलता का प्रमाण है। विक्रमादित्य सिंह ने। अंत में भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं को धरातल पर हो रहे विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं और वर्तमान सरकार को घेरने के लिए उनके पास अब कोई भी ठोस मुद्दा नहीं बचा है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक