Third Eye Today News

हिमाचल: दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा से मिले सीएम सुक्खू, दीपावली की दीं शुभकामनाएं

Spread the love

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिल्ली दाैरे के दाैरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिल्ली दाैरे के दाैरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशवासियों की तरफ से उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दाैरान सरकार व संगठन से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बता दें, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 6 नवंबर को चंबा के करियां स्थित एनएचपीसी हेलीपैड से हेलिकॉप्टर के जरिए चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। इसके बाद दिल्ली पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। आज सीएम वापस शिमला लाैट गए हैं।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक