Third Eye Today News

मोदी सरकार ने सदा की हिमाचल के हितों की रक्षा: अनुराग सिंह ठाकुर

Spread the love

₹3,920 करोड़ की सहायता हिमाचल में बुनियादी ढांचे और वित्तीय मजबूती को बढ़ाने में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका: अनुराग सिंह ठाकुर

31 मार्च 2026, हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार की प्राइड ऑफ़ हिल्स योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को ₹3,920 करोड़ की सहायता मिलने पर हर्ष जताते हुए इसे मोदी जी का हिमाचल के प्रति विशेष लगाव का परिचायक बताया है और कहा कि यह सहायता हिमाचल में बुनियादी ढांचे और वित्तीय मजबूती को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सदा हिमाचल के हितों की चिंता की है और कभी भी केंद्र की ओर से हिमाचल के लिए कोई कमी नहीं आने दी। पहाड़ी राज्यों में ₹25,000 करोड़ के फंड के साथ सड़क, बिजली, पानी और डिजिटल बुनियादी ढांचे के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्राइड ऑफ़ हिल्स योजना के अंतर्गत आज हिमाचल प्रदेश को ₹3,920 करोड़ की सहायता मिलना मोदी जी का हिमाचल के प्रति विशेष लगाव का परिचायक है। भारत सरकार का यह सहयोग राज्य के बुनियादी ढांचे और वित्तीय मजबूती को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा व हिमाचल के विकास को नई गति देगा और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा। मैं इस महत्वपूर्ण मंज़ूरी के लिए आदरणीय मोदी जी का हृदयतल से आभार प्रकट करता हूँ”

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक