Third Eye Today News

मल्होट में भेड़ पालक की ह.त्या, गर्दन पर कु.ल्हा.ड़ी से वार कर उतारा मौ..त के घाट

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के थाना शाहतलाई क्षेत्र के मल्होट में एक भेड़ पालक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार करीब 45 वर्ष के भेड़ पालक की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मल्होट क्षेत्र में एक भेड़ पालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शाहतलाई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि मृतक भेड़ पालक चार-पांच दिन पहले ही अपनी भेड़ों के साथ यहां अस्थायी तौर पर रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसकी हत्या किसी तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर की गई है। पुलिस के अनुसार मृतक और आरोपी दोनों ही गद्दी समुदाय के भेड़ पालक बताए जा रहे हैं। मौके पर फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेजा गया है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मल्होट में एक 45 वर्षीय भेड़ पालक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर वारदात को अंजाम दिया और उसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस व एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक