Third Eye Today News

मुख्यमंत्री ने शक्ति चंद कंवर के निधन पर शोक व्यक्त किया

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर के पिता शक्ति चंद कंवर के निधन पर उनके निवास स्थान कांगड़ा जिला के लुथान गांव जाकर शोक व्यक्त किया।


मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति तथा परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की।
इस अवसर पर विधायक संजय रतन भी उपस्थित थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक