बाहरा यूनिवर्सिटी में “गुलाल वाइब्स” के साथ होली का रंगारंग उत्सव
बाहरा यूनिवर्सिटी का परिसर इस बार होली के रंगों से ही नहीं, बल्कि खुशियों, संगीत और उत्साह से भी नजर आया। बाहरा यूनिवर्सिटी इवेंट्स क्लब द्वारा आयोजित “गुलाल वाइब्स” ने पूरे कैंपस को एक जीवंत उत्सव में बदल दिया, जहाँ छात्र और स्टाफ एक साथ मिलकर रंगों की मस्ती में झूम उठे।
सुबह से ही माहौल में उमंग और उल्लास साफ झलक रहा था। हर तरफ रंगों की उड़ती गुलाल, मुस्कुराते चेहरे और गूंजते संगीत ने ऐसा समां बांधा कि हर कोई खुद को इस उत्सव का हिस्सा बनने से रोक नहीं पाया। कार्यक्रम की सबसे खास आकर्षण रहीं डीजे मॉरीन, जिनकी जोशीली धुनों ने माहौल में नई ऊर्जा भर दी। उनके बीट्स पर थिरकते कदम और रंगों से सजे चेहरे, मानो खुशियों की एक खूबसूरत तस्वीर पेश कर रहे थे। पूरे आयोजन में प्राकृतिक गुलाल का उपयोग किया गया, जिससे उत्सव सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बना रहा।

रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने इस पावन अवसर पर छात्रों, शिक्षकों एवं हिमाचल प्रदेश के सभी नागरिकों को हार्दिक होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह प्रेम, एकता और सकारात्मकता का प्रतीक है, जो समाज में भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करता है।
बाहरा यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर स्टूडेंट्स वेलफेयर, श्री अनुराग अवस्थी ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा,
“जिस तरह होली के रंग जीवन को खूबसूरत बना देते हैं, उसी तरह सभी का जीवन खुशियों, सफलता और अपनों के साथ से हमेशा रंगीन बना रहे।”
“गुलाल वाइब्स” ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि बाहरा यूनिवर्सिटी केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि संस्कृति, उत्साह और आपसी जुड़ाव का भी सशक्त मंच है। यह आयोजन छात्रों के बीच एकता, दोस्ती और खुशियों के रंग भरने में पूरी तरह सफल रहा।
![]()
