साइबर गिरोह ने महिला के खाते से उड़ाए 8 लाख रुपए
![साइबर गिरोह ने महिला के खाते से उड़ाए 8 लाख रुपए](http://thirdeyetoday.com/wp-content/uploads/2020/02/cyberss_4810456_835x547-m-400x262.jpg)
जिला ऊना के पुलिस थाने के तहत रायन्सरी गांव में साइबर गिरोह ने एक महिला के अकाउंट से नेट बैंकिंग के माध्यम से ठग कर 8 लाख रुपए उड़ा लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस थाना ऊना मे दर्ज़ करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक निशा देवी निवासी रायन्सरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 फरवरी को किसी व्यक्ति ने इसका अकाउंट हैक कर खाते से करीब 8 लाख की राशि नेट बैंकिंग से निकाल ली है, जिसका पता इसको मोबाइल में संदेशों से पता चला। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस थाना उन्नाव में दर्ज़ करवा दी है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है। कि ठगी के पीछे किस गिरोह का हाथ है। डीएसपी अशोक वर्मा मामले की पुष्टि करते हुये कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।