Third Eye Today News

रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तिथि तय, प्रियंका भी होंगी शामिल

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 13 अक्तूबर (सोमवार) को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में किया जाएगा। यह जानकारी मंत्री एवं वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक आयोजन पहले वीरभद्र की जयंती पर 23 जून को प्रस्तावित था, लेकिन हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा तथा जान-माल की भारी क्षति को देखते हुए ट्रस्ट सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस समारोह को स्थगित करने का निर्णय लिया था ।वीरभद्र सिंह की परंपरा का सम्मान करते हुए, फाउंडेशन ने इस आपदा के समय राहत कार्यों में अपना योगदान देते हुए 11 लाख की राशि उपायुक्त मंडी को उन बच्चों की शिक्षा के लिए अर्पित की, जिन्होंने इस आपदा में अपने माता-पिता को खो दिया। अब कांग्रेस हाईकमान की सहमति व प्रदेश नेतृत्व के परामर्श से यह आयोजन 13 अक्तूबर के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।इस  अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी  रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह तथा कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी स्वास्थ्य ठीक  होने पर आयोजन में सम्मिलित होना प्रस्तावित है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक