Third Eye Today News

विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज किया मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस

Spread the love

धर्मशाला से कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ दिया गया प्रस्तावित विशेषाधिकार हनन नोटिस विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अस्वीकार कर दिया।  स्पीकर ने कहा कि उन्हें विधायक का पत्र केवल डी.ओ. नोट के माध्यम से प्राप्त हुआ है, जबकि नोटिस नियमों के तहत दिया जाना चाहिए था। विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने के लिए नियमों का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया। इसलिए नोटिस नियमों के तहत मान्य नहीं है।

सुधीर शर्मा का रुख…. 
नोटिस खारिज होने के बाद विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि वे अब नियमों के तहत पुनः नोटिस देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी मुख्यमंत्री से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री ने सदन में गलत तथ्य रखे हैं। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा बेरोजगारों और कर्मचारियों के हक से जुड़ा हुआ है, इसलिए वे विशेषाधिकार हनन का नोटिस दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री का जवाब… 
वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुधीर शर्मा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह नोटिस केवल अखबारों की सुर्खियां बटोरने के लिए दिया गया है, इसमें किसी तरह की सच्चाई नहीं है।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक