Third Eye Today News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव घोषित, 30 जून को नामांकन और 1 जुलाई को घोषणा

Spread the love

हिमाचल भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने दीप कमल चक्कर, शिमला में आयोजित एक प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं में पूर्ण विश्वास रखती है और इसी के तहत देशभर में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव संपन्न हो रहे हैं।

डॉ. भारद्वाज ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी लक्ष्मण के नेतृत्व में पूरे देश में बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश परिषद स्तर के चुनाव सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में 8000 से अधिक बूथों, 171 मंडलों और 17 जिलों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। प्रदेश में कुल 114 डेलीगेट्स (मतदाता) हैं, जो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव में मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव की अधिसूचना, समय-सारणी और मतदाता सूची भाजपा मुख्यालय में प्रकाशित कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की औपचारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

नामांकन की प्रक्रिया
डॉ. भारद्वाज ने कहा कि 30 जून 2025 को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर, शिमला में नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक की जाएगी। यदि एक से अधिक नामांकन होते हैं, तो नाम वापसी का समय दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

चुनाव परिणामों की घोषणा
उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2025 को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह होटल पीटरहॉफ, शिमला में सुबह 11:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के आठ सदस्यों की औपचारिक घोषणा करेंगे। इस अवसर पर डॉ. राजीव भारद्वाज के साथ सह चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव सैजल और संजीव कटवाल भी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के मतदाता :
जगत प्रकाश नड्डा, राजेंद्र गर्ग, जेआर. कटवाल, सुरेश चंदेल, स्वतंत्र सांख्यान, भुवनेश्वरी लुम्बा, कृष्ण चंदेल, डीएस. ठाकुर, विजय ठाकुर, हंस राज, डॉ. जनक राज, शशि चंबियाल, पवन नय्यर, इंदुबाला, राकेश पठानिया, संजय गुलेरिया, रमेश राणा, रणवीर निक्का, राजीव भारद्वाज, रीता धीमान, संजीव कुमार शर्मा, पूनम धीमान, रविंद्र रवि, सुभाष चंद, घनश्याम शर्मा, विपिन परमार, अनीता चौधरी, त्रिलोक कपूर, शीला देवी, मुलखराज प्रेमी, अरुण कुमार मेहरा, पवन काजल, मोनिका पठानिया, सचिन शर्मा, सुधीर शर्मा, सरवीन चौधरी, रवि ठाकुर, जवाहर लाल शर्मा, गोविंद ठाकुर, महेश्वर सिंह, नैना शर्मा, भीम सेन, नरोत्तम ठाकुर, लोकेन्द्र कुमार, बिहारी लाल शर्मा, राकेश जमवाल, हीरा लाल, विनोद कुमार, कश्मीर सिंह, राजेंद्र सिंह भट्ट, रमा शर्मा, गुलजारी लाल, पूर्ण चंद ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, पंकज जमवाल, पायल वैद्य, प्रियंता शर्मा, राजिंदर राणा, डॉ. अनिल धीमान, आशीष शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल, कमलेश कुमारी, विजय अग्निहोत्री, बलवीर चौधरी, राजेश ठाकुर, रीना शर्मा, चैतन्य शर्मा, सुमीत कुमार शर्मा, बलवीर बग्गा, देवेंद्र भुट्टो, रतन सिंह पाल, के.एल. ठाकुर, रशिमधर सूद, परमजीत पम्मी, पुरुषोत्तम गुलेरिया, डॉ. राजीव सैजल, डॉ. डेजी ठाकुर, डॉ. राजीव बिंदल, विनय गुप्ता, सुरेश कश्यप, नारायण सिंह, सुखराम चौधरी, बलदेव तोमर, रीना कश्यप, बलवीर वर्मा, अजय श्याम, नीलम कुमारी, चेतन बरागटा, शशि बाला, कौल नेगी, रविंदर चौहान, प्रेम ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, किरण बावा, संजय सूद, नारायण सिंह, सूरत नेगी, जयराम ठाकुर, सतपाल सिंह सत्ती, अनिल शर्मा, बिक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा, प्रकाश राणा, सुरेंद्र शौरी, त्रिलोक जामवाल, दिलीप ठाकुर, दीपराज कपूर, अनुराग ठाकुर, कंगना रनौत, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन शामिल है।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक