माफियाराज और भ्रष्टाचार की गिरफ्त में हिमाचल, कांग्रेस सरकार जनता की दुश्मन : श्रीकांत शर्मा
शिमला : भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने शिमला में भाजपा के विशाल प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि ढाई साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को अपराध, माफियाराज और कर्ज के दलदल में धकेल दिया है। जनता के बीच भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ आक्रोश चरम पर है और अब यह सरकार ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों को कांग्रेस सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में जंगलराज अपने चरम पर है। मंडी, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और अन्य जिलों में गैंगवार और गोलीबारी आम बात हो गई है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि ईमानदार अधिकारियों को खुलेआम धमकाया और मारा जा रहा है। माफिया तंत्र ने प्रशासन और कानून को बंधक बना दिया है, लेकिन कांग्रेस सरकार इस पर मौन साधे बैठी है।
![]()
