Third Eye Today News

छतर सिंह ठाकुर ने संभाला हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार

Spread the love

हिमाचल युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने औपचारिक रूप से राजीव भवन, शिमला में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छतर सिंह ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान में हिमाचल सरकार में चार मंत्री ऐसे हैं जो युवा कांग्रेस से निकलकर आए हैं, और एक दर्जन से अधिक विधायक भी युवा कांग्रेस की राजनीति से उभरे हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सरकार अगले एक साल में 25,000 सरकारी नौकरियों को भरने की योजना पर कार्य कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी युवा कांग्रेस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन ने हमेशा चुनावों में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने आशा जताई कि छतर सिंह ठाकुर और उनकी टीम कांग्रेस को और मजबूत बनाएगी तथा सरकार के दो वर्षों के कार्यों को जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा, जिसके लिए हाईकमान से लगातार चर्चा चल रही है।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया और कहा कि वह सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि युवा कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक