मुख्यमंत्री ने विंटर कार्निवाल में भाग लिया

Spread the love

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं शिमला के रिज पर आयोजित विंटर कार्निवाल में भाग लिया। इस अवसर पर नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिमला में पिछले वर्ष पहली बार विंटर कार्निवाल आयोजित किया गया था। इस वर्ष यह महोत्सव 24 दिसम्बर से 2 जनवरी तक आयोजित किया जाना था लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे स्थगित किया गया और 2 जनवरी से 8 जनवरी, 2025 तक पुनः आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस और नव वर्ष के दौरान यह कार्निवाल पर्यटकों के मनोरंजन का बेहतरीन माध्यम बन रहा है। यह कार्निवाल पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहित करने और हिमाचल की आर्थिकी में भी महत्त्वपूर्ण साबित हो रहा है।
कार्यक्रम में सूफी गायक सतिन्दर सरताज ने अपनी प्रस्तुति दी।


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीश वीरेन्द्र सिंह, उप-सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक मलेन्द्र राजन, विनोद सुल्तानपुरी, कमलेश ठाकुर, हंसराज, विनोद कुमार और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक