HRTC की यातायात के साथ-साथ डाक सेवाओं में भी अहम भूमिका

Spread the love

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम  अपनी स्थापना के 50 साल पूरे कर रहा है। इन पांच दशक में एचआरटीसी  ने हिमाचल के दूर-दराज के इलाकों को जोड़ने और लोगों की यात्रा को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि निगम की ये बसें न सिर्फ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य करती हैं, बल्कि यह प्रदेश की डाक सेवाओंको भी एक मजबूत आधार प्रदान करती हैं?

डाक सेवाओं में भूमिका
बसें हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में डाक पहुंचाने का काम करती हैं। विशेष रूप से, नाहन डिपो  डाक विभाग के लिए एक समर्पित सेवा प्रदान करता है। यहां की एक विशेष डाक बस हर सुबह रेलवे स्टेशन अंबाला कैंट  से डाक सामग्री लोड करती है और फिर बस स्टैंड  से सुबह 5:40 बजे सिरमौर के मुख्यालय  के लिए रवाना होती है। यह बस सुबह 8:30 बजे के आसपास पोस्टल विभाग मुख्य डाकघर नाहन पहुंचकर डाक सामग्री उतारती है। यही डाक सामग्री अन्य इलाकों में भेजी जाती है।

यह सेवा न सिर्फ हिमाचल प्रदेश के पोस्टल नेटवर्क  को समय पर संचालित करने में मदद करती है, बल्कि दूरदराज के क्षेत्रों में भी डाक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने में सहायता करती है। इसके अलावा अन्य लंबी दूरी की बस अमृतसर-देहरादून मार्ग  पर चलने वाली बस भी नाहन में डाक सामग्री पहुंचाने का काम करती हैं।

हिमाचल पथ परिवहन निगम और डाक विभाग के बीच यह सहयोग इतना महत्वपूर्ण है कि अगर HRTC अपनी डाक सेवाओं को किसी कारणवश बंद कर दे या स्थगित कर दे, तो प्रदेश का संपूर्ण डाक नेटवर्क प्रभावित हो सकता है। इसके चलते, राज्य के डाक वितरण तंत्र का एक बड़ा हिस्सा ठप हो सकता है। निगम की यह सेवा सुनिश्चित करती है कि प्रदेश के हर कोने में, चाहे वो कितना ही दूर क्यों न हो, डाक समय पर पहुंच सके। इससे न सिर्फ नागरिकों को सुविधा होती है, बल्कि सरकारी पत्राचार,व्यावसायिक और व्यक्तिगत संचार भी समय पर हो पाता है। हालांकि,सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि डाक बस का इतिहास भी उतना ही पुराना है जितनी उम्र निगम की उम्र हुई है। एचआरटीसी के नाहन अड्डा प्रभारी नासिर खान ने कहा कि वो 30 साल से निगम में सेवारत है तब से डाक बस को देख रहे है।

HRTC की 50 वर्षों की यात्रा
पिछले 50 सालों में HRTC ने न सिर्फ यातायात के क्षेत्र में बल्कि डाक सेवाओं में भी एक मजबूत पहचान बनाई है। निगम पहाड़ियों, घाटियों और दुर्गम इलाकों तक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराता है और अब डाक सेवाओं को मजबूत आधार के रूप में भी कार्य कर रहा है। इसके बिना प्रदेश के डाक तंत्र को सुचारू रूप से चलाना मुश्किल हो सकता है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक