महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राज्यपाल ने अर्पित की पुष्पांजलि

Spread the love

पूरा देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहा है। शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शिमला के विधायक हरीश जनारथा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।   राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने इस दौरान कहा कि महात्मा गांधी ने देश में आजादी की अलख जगाई जिससे पूरा देश इस अंग्रेजो की दास्तान से मुक्त होने के लिए उनके साथ चला। देश में गरीबी के चलते गांधी ने संकल्प लिया कि एक वस्त्र पहनेंगे। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया। जवान और किसान मिलकर देश को आर्थिक और सुरक्षा से मजबूत करें। आज महात्मा गांधी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि नहीं बल्कि उनकी अमरता को नमन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा सभी को राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से काम करना चाहिए। महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे विश्व के अनेक देशों में उनकी प्रतिमा लगाई गई है। उनके अनुयाई के रूप में प्रधानमंत्री रूस और युद्ध को लेकर कह रहे हैं कि युद्ध हल नहीं बल्कि अहिंसा और शांति ही हल है। तभी ये कहा जा रहा है कि चीन ब्राजील और भारत हैं। ये तभी कहा जा रहा है जब भारत गांधी के मार्ग पर चल रहा है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक