शीत मरुस्थल “काज़ा” में पहली बार महिला अफसर की तैनाती

Spread the love

हिमाचल प्रदेश का एक शीत मरुस्थल क्षेत्र काजा, जहां सर्दियों के दौरान तापमान माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। भारी बर्फबारी से क्षेत्र कई दिनों तक शेष दुनिया से कटा रहता है। ऐसी विकट परिस्थितियों  में एक युवा महिला प्रशासनिक अधिकारी यहां की बागड़ोर एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में संभालेंगी। लाहौल व स्पीति के काजा उपमंडल के इतिहास में ये पहली दफा हुआ है, जब यहां SDM के पद पर महिला अफसर की तैनाती की गई है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुक्खू की सरकार ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं, इसमें कुल 29 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 2021 बैच की युवा हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी शिखा का नाम भी शामिल था। शिखा, लाहौल-स्पीति के काजा उपमंडल में उपमंडलाधिकारी (SDM) के रूप में कार्यभार संभालेंगी। शिखा का यह पदस्थापन ऐतिहासिक है, क्योंकि इससे पहले काजा में हमेशा पुरुष अधिकारियों ही तैनात रहे है।

शिखा चंबा जिले के भटियात क्षेत्र के मंगनूह गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के 2021 में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया था। यह शिखा का चौथा प्रयास था। शिखा की शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल ककीरा, चंबा से हुई थी। वह अपने सात बहनों में सबसे छोटी हैं। पिता भारतीय सेना में कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। शिखा की माता का निधन 2006 में कैंसर के कारण हो गया था।

शिखा की इस नियुक्ति को राज्य के प्रशासनिक ढांचे में  महिला सशक्तिकरण की दिशा में  एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खासकर लाहौल-स्पीति के काजा क्षेत्र में महिला अधिकारियों की भागीदारी बढ़ाने के दिशा में काजा एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। विशेष रूप से शीतकाल के दौरान सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक