Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
पंडोह डैम के पांचों गेट हुए फंक्शनल, अब पावर जनरेशन पर फोक्स | Third Eye Today
Third Eye Today News

पंडोह डैम के पांचों गेट हुए फंक्शनल, अब पावर जनरेशन पर फोक्स

Spread the love

पंडोह डैम के सभी पांचों गेट फंक्शनल हो गए हैं और अब प्रबंधन द्वारा पावर जनरेशन पर फोक्स किया जा रहा है। बता दें कि भारी मात्रा में सिल्ट आने के कारण पंडोह डैम के दो गेट जाम हो गए थे जिन्हें खोल पाना संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे में चंडीगढ़ से बीबीएमबी के चेयरमैन टेक्निकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इन्हें खोलने का कार्य शुरू हुआ। बीबीएमबी के मजदूरों और बड़ी-बड़ी मशीनों की मदद से बीती शाम को करीब 7 बजे डैम के गेट नंबर 2 को खोल दिया गया और यहां से पानी की निकासी शुरू कर दी गई। गेट नंबर 2 के खुलने के बाद से गेट नंबर 1 के पास जमा हुई सिल्ट भी निकलने लग गई जिससे गेट नंबर 1 को खोलना आसान हो गया और रात करीब 10 बजे इसे भी खोल दिया गया। अब डैम के सभी पांचों गेट पूरी तरह से फंक्शनल हैं और सभी से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है।

बीबीएमबी के चीफ इंजीनियर सुनील दत्त शर्मा ने सभी गेट फंक्शनल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गेट जाम होने के कारण कुछ लोग घबरा गए थे जबकि घबराने वाली कोई जरूरत नहीं थी। जाम हुए गेट को खोलना मुश्किल कार्य था लेकिन इसे सभी के प्रयासों से अब खोल दिया गया है।

     सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि अब बीबीएमबी प्रबंधन पावर जनरेशन को शुरू करने की दिशा में कार्य कर रहा है। क्योंकि डैम में बहुत अधिक मात्रा में कचरा जमा हो गया है जिसमें बड़ी संख्या में बहकर आई हुई लकड़ी और अन्य सामान है।

इस कारण अभी बग्गी टनल के लिए पानी की सप्लाई को रोका गया है जिस कारण डैहर पावर हाउस में बिजली उत्पादन ठप्प पड़ा हुआ है। कचरा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है और जल्द ही बग्गी टनल के लिए पानी की सप्लाई भेजकर डैहर पावर हाउस में बिजली उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138