हाईकमान तय करेगा कांग्रेस का मुख्यमंत्री का चेहरा: प्रतिभा सिंह
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की मुखिया बनने के बाद पहली बार ऊना पहुंची प्रतिभा सिंह का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. सर्किट हाउस में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सतपाल सिंह रायजादा समेत तमाम कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी के लिए जुटे रहे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के मजबूत होने का दावा करते हुए भाजपा को अपना घर संभालने की नसीहत दी.


